Harshil Agrotech को ₹113 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर प्राइस सिर्फ 86 पैसे – निवेशकों के लिए मौका?

ऐसी ही एक कंपनी है Harshil Agrotech। हाल ही में इस कंपनी को ₹113 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि सोमवार को निवेशकों की नज़र इस स्टॉक पर खास तौर पर रहने वाली है।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को Harshil Agrotech का शेयर ₹0.86 पैसे पर बंद हुआ था। वहीं इसका 52 हफ्ते का हाई ₹11.79 (साल 2024 में) और 52 हफ्ते का लो ₹0.82 पैसे दर्ज किया गया है।

मार्केट जानकारों का मानना है कि इतने बड़े ऑर्डर के बावजूद स्टॉक की लो वैल्यू इसे निवेशकों के लिए हाई रिस्क और हाई रिटर्न वाला ऑप्शन बना सकती है।

Harshil Agrotech Share Price Today: 113 करोड़ का नया ऑर्डर, जानिए पूरी डील की डिटेल

Harshil Agrotech ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसे यह बड़ा वर्क ऑर्डर हीरा मर्चेंट्स से मिला है। समझौते के मुताबिक, कंपनी को अगले 45 दिनों के भीतर अहमदाबाद APMC और तय किए गए वेयरहाउस/कोल्ड स्टोरेज पर सप्लाई पूरी करनी होगी।

इस डील के तहत कंपनी कई तरह की कृषि उपज उपलब्ध कराएगी। इसमें गेहूं (ग्रेड-ए), आलू, प्याज़, हाइब्रिड टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन और शिमला मिर्च मिक्स जैसे प्रोडक्ट शामिल होंगे।

भुगतान की शर्तें भी कंपनी के लिए फायदेमंद हैं। ऑर्डर कंफर्म होने के 7 दिनों के भीतर 30% एडवांस दिया जाएगा, जबकि बाकी 70% भुगतान डिलीवरी और निरीक्षण के बाद किया जाएगा। पूरी लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी की जिम्मेदारी कंपनी खुद संभालेगी।

कंपनी का कहना है कि यह नया कॉन्ट्रैक्ट उसके मुख्य बिजनेस मॉडल—यानी एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग और प्रोसेसिंग—के बिल्कुल अनुरूप है। इसलिए यह डील उसके बिजनेस को और मजबूत करेगी।

Harshil Agrotech Share Price: उतार-चढ़ाव भरा सफर, मल्टीबैगर रिटर्न की कहानी

शुक्रवार को Harshil Agrotech का शेयर ₹0.86 पर बंद हुआ, जबकि पिछले सेशन में इसका भाव ₹0.90 था। यानी स्टॉक एक दिन में करीब 4.4% गिरा।

अगर इसके पिछले रेकॉर्ड देखें तो यह शेयर निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

पिछले 1 साल में शेयर 87% टूटा है।

वहीं 2 साल में इसमें 310% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

खास बात यह है कि पिछले 5 सालों में स्टॉक 1333% तक उछला और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया।

यानी मौजूदा समय में भले ही यह शेयर दबाव में हो, लेकिन लंबे समय में इसने निवेशकों को मालामाल किया है।

यह भी पढ़ें: बाजार में गिरावट के बावजूद GK Energy शेयर में तेजी, कीमत अभी ₹200 से नीचे

1 thought on “Harshil Agrotech को ₹113 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर प्राइस सिर्फ 86 पैसे – निवेशकों के लिए मौका?”

Leave a Comment