Green Energy शेयर में एक बार फिर बड़ा मुनाफा! जानें एक्सपर्ट की राय, क्या करें निवेश?

Waaree Energies Limited भारत की अग्रणी सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में से एक है। यह कंपनी तेजी से Green Energy सॉल्यूशन्स के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

Waaree-Energies का मुख्य फोकस सोलर मॉड्यूल, सोलर प्रोजेक्ट और हाल ही में एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट पर है। कंपनी इन क्षेत्रों में निवेश और विस्तार के जरिए हर दिन मजबूत होती जा रही है।

Waaree Energies का बैटरी स्टोरेज सेगमेंट में 300 करोड़ का बड़ा निवेश

Waaree Energies ने अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Waaree Energy Storage Solutions Private Limited (WESSPL) में 300 करोड़ रुपये का ताजा निवेश किया है।

इस निवेश का उद्देश्य 3.5 GWh क्षमता वाला लिथियम-आयन एडवांस्ड केमिस्ट्री स्टोरेज सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करना है।

कंपनी ने यह निवेश 60 करोड़ पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयरों (प्रति शेयर फेस वैल्यू ₹10) के जरिए किया है। फिलहाल इसमें ₹5 दिया गया है और बाकी ₹5 बाद में कॉल पर भरा जाएगा।

Waaree Energies की वित्तीय स्थिति और ताजा प्रदर्शन

Waaree Energies ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में शानदार ग्रोथ दर्ज की है।

  • कुल आय: ₹4,597.18 करोड़, जो सालाना 31.48% बढ़ी है।
  • EBITDA: ₹1,168.67 करोड़, सालाना 82.61% की बढ़ोतरी।
  • शुद्ध लाभ (Net Profit): ₹772.89 करोड़, सालाना 92.68% उछाल।

कंपनी ने FY26 के लिए EBITDA Guidance ₹5,500 से ₹6,000 करोड़ तक रखा है।

इसके अलावा, ऑर्डर बुक में करीब ₹49,000 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन है।

Module Production Q1FY26 में 2.3 GW रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में सबसे अधिक है।

Waaree Energies का शेयरहोल्डिंग पैटर्न

Waaree-Energies में प्रमोटर्स का हिस्सा 64.30% है। रिटेल निवेशकों की भागीदारी 30.16% है, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 2.68% और घरेलू संस्थागत निवेशक 1.44% का हिस्सा रखते हैं।

यह शेयरहोल्डिंग पैटर्न दिखाता है कि कंपनी में न केवल आम निवेशकों का बल्कि बड़े निवेशकों का भी मजबूत भरोसा बना हुआ है।

Waaree Energies ने Kotsons में किया 192 करोड़ का निवेश

Waaree Energies ने Kotsons Private Limited में 64% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह निवेश करीब 192 करोड़ रुपये की प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूजन के जरिए किया गया।

इस कदम के बाद Kotsons अब kotsons की सब्सिडियरी बन गई है, और इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में वृद्धि होगी।

Waaree Energies का विस्तार और अगले निवेश की योजना

Waaree Energies ने 2025 में घोषणा की है कि कंपनी अगले दो वर्षों में कुल ₹15,000 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है।

इस निवेश के तहत कंपनी भारत और अमेरिका में फैक्टरी बिल्ड-आउट, ग्लोबल पाइपलाइन का विस्तार, और इनोवेशन पर फोकस करेगी। यह कदम कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और तकनीकी ताकत को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें: 77,956% रिटर्न! Tata Group का ये शेयर बना निवेशकों की किस्मत बदलने वाला

Waaree Energies के शेयर का हाल और प्रदर्शन

Waaree Energies के शेयर 24 सितंबर 2025 को BSE पर ₹3,492 पर बंद हुए। बीते 6 महीने में कंपनी का स्टॉक करीब 42% बढ़ा है। मजबूत आय और रिकॉर्ड मुनाफे के चलते निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, हालांकि शेयरों में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं।

Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी घरेलू सोलर मॉड्यूल निर्माता और एक्सपोर्टर कंपनी है। FY24 में कंपनी का घरेलू मार्केट शेयर 21% और एक्सपोर्ट मार्केट शेयर 44% रहा। साथ ही, इसकी कुल स्थापित क्षमता FY24 तक 13.3 GW तक पहुंच गई है।

Disclaimer: यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी देने के लिए बनाई गई है। इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय हमेशा सावधानी और अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें।

Leave a Comment