Avance Technologies Share Price: मंगलवार, 23 सितंबर को निवेशकों के लिए खास रहा। पेनी स्टॉक्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन यादगार बन गया, क्योंकि Avance Technologies Ltd का शेयर ₹2.58 तक पहुंच गया और 2% का अपर सर्किट हिट कर दिया। यह कंपनी का नया 52-वीक हाई भी साबित हुआ। हैरानी की बात यह है कि यह स्टॉक लगातार 51 ट्रेडिंग सेशंस से अपर सर्किट पर बंद हो रहा है। अप्रैल 2025 में यह शेयर मात्र ₹0.52 पर था, लेकिन अब इसमें लगभग 396% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है।
शेयरों में लगातार तेजी
पिछले कुछ महीनों में Avance Technologies Ltd के शेयरों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि निवेशक हैरान रह गए।
सितंबर में अब तक शेयर 34% ऊपर गया, अगस्त में 37% की तेजी रही, जुलाई में यह 63% तक उछला। जून में 16% और मई में करीब 17.5% की मजबूती दिखी, वहीं अप्रैल में भी 7% की बढ़त दर्ज की गई।
हालांकि साल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही—जनवरी, फरवरी और मार्च में शेयर क्रमशः 10.5%, 17% और 8% गिरा था। लेकिन उसके बाद से स्टॉक ने जबरदस्त वापसी की और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया।
बीते 3 महीनों में यह 249%, 6 महीनों में 297% और 1 साल में 190% चढ़ चुका है। लंबी अवधि में देखें तो पिछले 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को लगभग 5,165% का रिटर्न दिया है।
तेजी की असली कारण
इस स्टॉक में हालिया तेजी का बड़ा कारण कंपनी की अधिग्रहण योजना को माना जा रहा है। 16 जुलाई 2025 को Avance Technologies ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Checkers India Technology Pvt Ltd को खरीदने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट को मंजूरी दे दी है।
यह कंपनी Access2sell.com की मालिक है, जो एक टेक-ड्रिवन B2B प्लेटफॉर्म है और ओवरस्टॉक इन्वेंट्री की बिक्री (लिक्विडेशन) का काम करती है। हालांकि, यह डील अभी ड्यू-डिलिजेंस और जरूरी अनुमोदन के बाद ही फाइनल होगी।
कंपनी का बैकग्राउंड
नवी मुंबई स्थित Avance Technologies Ltd की स्थापना 1985 में हुई थी, और पहले इसे VMC Software Ltd के नाम से जाना जाता था। कंपनी का व्यवसाय मुख्य रूप से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एम्बेडेड डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़ा है। इसके अलावा, यह हाइब्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर, IoT मैनेजमेंट, डेटा सेंटर ऑप्टिमाइजेशन और मल्टी-क्लाउड एनवायरनमेंट की माइग्रेशन व मैनेजमेंट जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी के ग्राहक हेल्थकेयर, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग और हॉस्पिटैलिटी सहित कई सेक्टर्स से जुड़े हैं।
1 thought on “टेक्नोलॉजी पेनी शेयर में जबरदस्त उछाल, भाव पहुंचा ₹2.58”