Nazara Technologies Ltd Share Price Today: नाजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड गुरुवार को निवेशकों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण है कि आज यानी 25 सितंबर, 1:1 बोनस इश्यू और 1:2 स्टॉक स्प्लिट के लिए पात्र बनने का आखिरी मौका है।
26 सितंबर से स्टॉक का कारोबार बोनस और स्प्लिट के हिसाब से होगा, इसलिए यह तारीख निवेशकों के लिए बेहद अहम है। फिलहाल शेयर में हल्की गिरावट दिख रही है और यह ₹1,115.20 पर ट्रेड कर रहा है।
नाजारा टेक्नोलॉजीज ने किया 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह अपने शेयरधारकों को 1:1 बोनस इश्यू देगी। यानी अगर किसी निवेशक के पास एक शेयर है, तो उसे एक और शेयर मुफ्त मिलेगा। ये बोनस शेयर पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी होंगे और उनकी फेस वैल्यू ₹2 है। इसके लिए कंपनी ने 26 सितंबर (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।
भारत में T+1 सेटलमेंट नियम के अनुसार, बोनस पाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले, यानी 25 सितंबर तक शेयर खरीदना होगा। अगर कोई निवेशक 26 सितंबर को शेयर खरीदता है, तो उसका नाम समय पर डिमैट खाते में दर्ज नहीं होगा और वह बोनस के लिए पात्र नहीं रहेगा।
बोनस शेयर मिलने की तारीख और डिटेल
निवेशकों के डिमैट खाते में मुफ्त बोनस शेयर 29 सितंबर (सोमवार) को क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके बारे में डिपॉजिटरी फर्म की ओर से उन्हें नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा। बोनस शेयर 30 सितंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।
नाजारा टेक्नोलॉजीज ने किया 1:2 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
बोनस इश्यू के साथ ही कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट करने की भी योजना बनाई है। इसके तहत एक शेयर की फेस वैल्यू ₹4 से घटाकर ₹2 कर दी जाएगी। इसका रिकॉर्ड डेट भी 26 सितंबर तय किया गया है।
स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि कंपनी अपने शेयरों की संख्या बढ़ा देती है और फेस वैल्यू घटा देती है। इससे शेयर की कीमत एडजस्ट होकर थोड़ी कम हो जाती है, जिससे निवेशकों के लिए ट्रेडिंग और लिक्विडिटी आसान हो जाती है। हालांकि कुल निवेश का मूल्य पहले जैसा ही रहता है।
1 thought on “टेक कंपनी का बड़ा ऐलान: हर शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, मौका हाथ से न जाने दें”